शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, पति बोला- ‘बच्चा मेरा नहीं… 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां उस वक्त ग़म में बदल गईं, जब शादी के केवल दो दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में डिलीवरी के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद दूल्हे ने साफ तौर पर कह दिया कि यह बच्चा उसका नहीं है और उसने दुल्हन को अपनाने से भी मना कर दिया है। दूल्हे का कहना था, “यह मेरा बच्चा नहीं है। मेरी शादी तो 4 महीने पहले ही तय हुई थी।”

वहीं, दुल्हन के मायकेवालों का कहना है कि शादी से पहले दोनों का मिलना-जुलना था। इसके चलते गांव में पंचायत भी हुई और फिर विवाद बढ़ने पर दुल्हन बच्चे के साथ मायके चली गई।

सुहागरात की रात अचानक पेट में दर्द उठा पूरा मामला करछना क्षेत्र के एक गांव का है। 24 फरवरी को एक शख्स की शादी हुई थी, और 25 फरवरी को वह अपनी दुल्हन को विदा कर घर लेकर आया। सुहागरात की रात दुल्हन को पेट में तेज दर्द उठा। शुरुआत में तो दुल्हन ने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब दर्द बर्दाश्त से बाहर हो गया, तो उसने ससुरालवालों को बताया। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी करछना ले गए। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि दुल्हन के पेट में 9 महीने का गर्भ है, और किसी भी समय बच्चे का जन्म हो सकता है। इसके बाद दूल्हा और उसके परिवार के होश उड़ गए। थोड़ी देर में ही दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया।

दुल्हन को मायके भेजा शादी के दूसरे ही दिन पत्नी के मां बनने पर दूल्हे ने अपना फैसला लिया। उसने तुरंत ससुरालवालों को फोन किया और बच्चे के साथ पत्नी को मायके भेज दिया। यह घटना अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बन चुकी है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

दूल्हे का दावा – शादी से पहले दुल्हन से मिलते थे दुल्हन के पिता का कहना है कि बेटी की शादी पहले मई 2024 में तय की गई थी, और तब से दोनों मिल रहे थे। हालांकि, दूल्हे ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और जांच कराने की चुनौती दी। उसने कहा, “मेरी शादी अक्टूबर महीने में तय हुई थी, और अब मैं लड़की को नहीं अपनाऊंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *